फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गौरीगंज व अमेठी में होगा जनसाधारण एक्स. का ठहराव

Thu, 18 Jan 2024 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। आनंद विहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव अब गौरीगंज व अमेठी रेलवे स्टेशन पर होगा। इसके अतिरिक्त उदयपुर-पाटिलपुत्र तथा इंदौर-पटना एक्सप्रेस निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। रेल मंत्रालय ने बुधवार को आदेश जारी कर दिया है। केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद स्मृति ईरानी ने बीते दिनों केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। इसमें रेल सुविधाओं के विकास व कई प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। इसके बाद लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर प्रतिदिन आनंद विहार-दानापुर के बीच संचालित होने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव गौरीगंज और अमेठी रेलवे स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन

इस ट्रेन का ठहराव आनंद विहार, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, पं दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा व दानापुर स्टेशन पर था। साधारण कोच की इस ट्रेन के ठहराव से लोगों को आसानी से कम समय में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। उदयपुर सिटी से रवाना होकर पाटिलपुत्र तक जाने वाली पाटिलपुत्र एक्सप्रेस व इंदौर पटना एक्सप्रेस के निहालगढ़ रेलवे स्टेशन पर ठहराव को मंजूरी मिली है।
स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने रेल मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में आनंद बिहार-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस का ठहराव गौरीगंज व अमेठी तथा उदयपुर-पाटिलपुत्र तथा इंदौर-पटना एक्सप्रेस का निहालगढ़ में ठहराव होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन




क्या थी समस्या
- प्रत्येक बुधवार को उदयपुर सिटी से रवाना होकर बृहस्पतिवार को जिले के निहालगढ़ स्टेशन पर बिना रुके पाटिलपुत्र तक पाटिलपुत्र एक्सप्रेस जाती है।
शुक्रवार को पाटिलपुत्र से रवाना होकर उदयपुर तक इसी रास्ते से वापस आती है। सोमवार व बुधवार को इंदौर से रवाना होकर मंगलवार व बृहस्पतिवार को निहालगढ़ स्टेशन पर बिना ठहराव पटना तक जाने वाली इंदौर-पटना एक्सप्रेस संचालित होती है। वापसी में यह ट्रेन बुधवार व शुक्रवार को पटना से रवाना होकर इंदौर तक जाती है। इन ट्रेनों से यात्रा करने के लिए अब तक जिले के लोगों सुल्तानपुर या लखनऊ जाना पड़ता है। अब उनकी समस्या का समाधान होगा।


मिलेगी सहूलियत
केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि विजय गुप्ता ने बताया कि अमेठी के लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयास किया जा रहा है। कई अन्य ट्रेनों के ठहराव के साथ ही स्टेशन के नामकरण का भी प्रस्ताव है। जल्द ही कई अन्य सुविधाएं अमेठी के लोगों को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें