फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सभी पात्रों को दिलाएं योजनाओं का लाभ

Fri, 05 Jun 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले की नवनियुक्त प्रभारी मंत्री और महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला बृहस्पतिवार को एक दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचीं। उन्होंने गौरीगंज स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में अधिकारियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन



प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद यह उनका पहला अमेठी दौरा था। गेस्ट हाउस पहुंचने पर जिला प्रशासन और भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, सड़क निर्माण और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ समयबद्ध ढंग से पात्र लोगों तक पहुंचना चाहिए। जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण, विकास कार्यों की गुणवत्ता और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी जोर दिया।


इसके बाद विकास भवन सभागार में बैठक में प्रभारी मंत्री ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पांच से 21 जून तक प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।
विज्ञापन

पात्र व्यक्तियों का मौके पर ही पंजीकरण कर लाभ दिलाने के भी निर्देश दिए। बैठक में विधायक परिषद सदस्य शैलेंद्र प्रताप सिंह, डीएम संजय चौहान, सीडीओ पूजा साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें