फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली-पानी के लिए परेशान रहे शहर के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर स्थित विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर दो पर कोतवाली तिराहा से लेकर स्टेशन तिराहा तक जर्जर तार को हटाकर केबल डालने का कार्य होने के चलते शुक्रवार को विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिसके चलते सरकारी कार्यालय के साथ कई मोहल्ले की बिजलीआपूर्ति ठप हो गई। इस भीषण गर्मी में लोग बिजली पानी को तरस गए।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो शनिवार को प्रस्तावित है। सुरक्षा आदि को लेकर रोड शो के मार्ग पर सड़कों के किनारे पुराने व जर्जर तार को बदलकर केवल युक्त तार लगाने को लेकर शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे विद्युत उपकेंद्र के फीडर नंबर दो की आपूर्ति बंद कर दी गई। सगरा तिराहा से लेकर, गुड मंडी गांधी चौक ककवा रोड कटरा राजा हिम्मत सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाणक्यपुरी कोतवाली तहसील ब्लाॅक बस स्टेशन समेत कई कार्यालय के साथ स्टेशन रोड समेत अन्य मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। करीब 5:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही तो वहीं करीब आधे घंटे बिजली आपूर्ति चलने के बाद फिर बंद हो गई। विद्युत विभाग की ओर से केवल बदलने व विद्युत आपूर्ति बाधित होने के संबंध में कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी अचानक विद्युत आपूर्ति ठीक होने के चलते लोग इस भीषण गर्मी में पानी और बिजली के लिए तरस गए।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र के जेई कुलदीप कुमार ने बताया कि अचानक आई खराबी एवं सुरक्षा आदि के दृष्टिकोण के चलते केवल बदलने का कार्य किया गया। जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें