फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सपा सांसद के बयान के विरोध में किया प्रदर्शन

Wed, 02 Apr 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। करणी सेना की ओर से मंगलवार को समाजवादी पार्टी सांसद रामजीलाल सुमन के दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान पर विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया गया। पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन देते हुए सांसद की सदस्यता समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन



संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि सांसद ने हिंदू हृदय सम्राट व इतिहास के महान योद्धा महाराजा राणा सांगा के संबंध में गलत टिप्पणी कर संपूर्ण हिंदू समाज की भावनाओं को आहत किया है। ऐसे महापुरुष के प्रति संसद सदस्य की अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता।



पदाधिकारियों ने इस बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए सांसद रामजीलाल सुमन की संसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की है। करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी अमेठी और उपजिलाधिकारी तिलोई को सौंपते हुए सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि इस पर जल्द उचित कदम नहीं उठाया गया तो वह विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें