फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम कर्मियों ने कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। कई माह से वेतन न मिलने से परेशान जल निगम कर्मियों ने शनिवार को एक्सईएन कार्यालय परिसर में धरना और ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बकाया वेतन व पेंशन समेत अन्य देयकों का भुगतान करने की मांग की है। कर्मियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले नियमित वेतन व अन्य देयकों का भुगतान करने के लिए संघर्षरत कर्मियों ने शनिवार को एक्सईएन कार्यालय में भोजन अवकाश अवधि में धरना दिया। कर्मियों ने सितंबर माह से वेतन व देयकों का भुगतान नहीं किए जाने का आरोप लगाया। धरने के बाद कर्मियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा। धरने में समिति संयोजक एसएस मिश्र, नीरज कुमार प्रजापति, केपी सिंह, एसके गर्ग, राजेश कुमार समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें