फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के साथ दिल्ली बार्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों के उत्पीड़न के खिलाफ काश्तकार मंगलवार को सड़क पर उतर आए। किसानों ने बाजार शुकुल ब्लॉक में धरना-प्रदर्शन करने के बाद बीडीओ को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के बैनर तले मंगलवार को ब्लॉक परिसर में किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने दिल्ली में अनशन के दौरान जान गंवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के बाद समस्याएं निस्तारित करने की रणनीति तैयार की। किसानों ने केंद्र सरकार पर कृषि कानून के नाम पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए आर-पार की लड़ाई की घोषणा की। किसानों ने बीडीओ राजीव गुप्ता को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कृषि कानूनों को समाप्त करने का विधेयक पारित करने, निर्धारित समर्थन मूल्य पर फसल खरीदने की गांरटी देने, निराश्रित पशुओं को संरक्षित कर फसलों का सुरक्षित करने, खाद व पानी की उपल्ब्धता सुनिश्चित करने तथा किसानों पर दर्ज केस वापस लेने समेत कई मांगें शामिल हैं। किसानों ने मांगें पूरी न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष रामप्रसाद, शेषनाथ तिवारी, देवी दयाल शर्मा, कुसुम देवी, आनंद किशोर शुक्ला समेत कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें