फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित मांगें पूरी कराने को सड़क पर उतरे समिति कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। सहकारी समितियों पर कार्यरत कर्मियों की लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए बुधवार को कर्मचारी सड़क पर उतर आए। कर्मियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर मांगें पूरी नहीं होने पर सामूहिक त्यागपत्र देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कृषि ऋण सहकारी समिति पर कार्य करने वाले कर्मियों के शोषण व वेतन समेत अन्य समस्याओं से परेशान कर्मी बुधवार को उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी संघ के बैनर तले सड़क पर उतर आए। कर्मियों ने कार्यालय परिसर मेें बैठक करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंच मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया।
ज्ञापन में एक पक्षीय जांच के आधार पर खरीफ सीजन में यूरिया वितरण के बाद कर्मियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने, पीओएस मशीन में किसानों की भूमि प्रदर्शित होने की व्यवस्था सुनिश्चित करने, गेंहू/धान खरीद में बकाया कमीशन का भुगतान व कटौती बंद करने तथा नियमित के साथ बकाया वेतन भुगतान करने की मांग की है।
विज्ञापन

कर्मियों ने मांगें पूरी नहीं होने पर सामूहिक त्यागपत्र देने के साथ बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर आदित्य तिवारी, जयनारायण मिश्र, राजेेश, राजकुमार सिंह, अरविंद ओझा, सत्येंद्र विक्रम सिंह, मनोज सिंह, सतीश चंद्र मिश्र, गोकुल शुक्ल व रामकुमार विश्वकर्मा समेत बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें