फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलोई मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। तहसील तिलोई में अधिवक्ता और राजस्व कर्मी के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसको लेकर अमेठी के अधिवक्ता भी लामबंद हो गए हैं। बुधवार को अमेठी बार एसोसिएशन की बैठक में तिलोई के एसडीएम व तहसीलदार को हटाने की मांग की गई।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बब्बन सिंह और सचिव शिवमूर्ति तिवारी की मौजूदगी में हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने तिलोई मामले की निंदा करते हुए आरोप लगाया कि तहसील तिलोई में वहां के उपजिलाधिकारी और तहसीलदार द्वारा अपने मातहत कर्मचारियों को उकसा कर अधिवक्ताओं के प्रति दुर्व्यवहार किया जाना अति निंदनीय है।
बैठक के बाद अध्यक्ष व सचिव की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने तहसील तिलोई के आंदोलित अधिवक्ताओं का समर्थन कर विरोध जताते हुए तहसील परिसर ने जमकर नारेबाजी की और जिलाधिकारी को संबोधित मांग पत्र एसडीएम को दिया। मांग पत्र में अधिवक्ताओं ने तिलोई उपजिलाधिकारी और तहसीलदार का अविलंब स्थानांतरण, प्रकरण की न्यायिक जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने और दोषी कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

इस मौके पर दिनेश प्रताप सिंह, जगदंबा प्रसाद शुक्ल, गिरिजा शंकर शुक्ल, ओमप्रकाश मिश्र, सदाशिव पांडेय, कालिका प्रसाद मिश्र, उपेंद्र शुक्ल, राजेश मिश्र, अरुण मिश्र, धर्मेंद्रनाथ शुक्ल, प्रदीप श्रीवास्तव, अंजनी पांडेय, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें