फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली कटौती व पेपर लीक के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 07 Jun 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। बढ़ती महंगाई, अघोषित बिजली कटौती, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि और लगातार हो रहे पेपर लीक के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय गौरीगंज में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम केवल त्रिपाठी को सौंपा।
विज्ञापन



प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर नियंत्रण, बिजली व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था लगातार कमजोर हो रही है और भर्ती परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सपा नेता सिंधुजीत सिंह ने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता का जीवन कठिन हो गया है।



जिला प्रवक्ता राजेश मिश्र ने पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने और पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। जिला महामंत्री अरशद अहमद, पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, मोहम्मद नईम, इंद्र कुमार पाठक, विक्रम सिंह राजा, गुंजन सिंह, राम सिंह यादव, संग्राम सिंह, शिव प्रताप यादव, सीपी यादव, राम प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें