फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर कांड के विरोध में सड़क पर उतरे आप कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। कानपुर में गुरुवार रात पुलिस टीम पर हुए हमले से नाराज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शनिवार को सड़क पर उतर आए। पार्टी कार्यालय में शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को देकर घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने के साथ ही पुलिस कर्मियों को बुलेट प्रूफ जैकेट मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

कानपुर में गुरुवार को दबिश देने पहुंची पुलिस टीम पर हमला व हमले में शहीद आठ पुलिस कर्मियों की शहादत तथा प्रदेश पर बढ़ते अपराधों से खफा आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शनिवार को पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने शोकसभा कर शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
शोकसभा के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को दिया। ज्ञापन में कानपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले की हाईकोर्ट के सेवारत न्यायाधीश की निगरानी में विशेष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने, पुलिस जवानों को बुलेट प्रूफ जैकेट मुहैया कराने तथा अपराधियों के खिलाफ अभियान संचालित कर कानून व्यवस्था कायम कराते हुए आम नागरिकों को सुरक्षित करने की मांग की है।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद कश्यप, चंद्रजीत यादव, ठाकुर प्रसाद, चंद्रप्रकाश, पलटूराम व संतोष यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें