फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ प्रदर्शन

Sun, 25 Aug 2024 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते संगठन के लोग
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में शनिवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने सड़कों पर उतकर विरोध प्रदर्शन किया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उमड़े जन सैलाब से कस्बे में घंटों जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


आक्रोश रैली स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर-एक से चलकर जगदीशपुर के बाजारशुकुल रोड स्थित एएच इंटर कॉलेज पर एकत्रित होकर जगदीशपुर चौराहा होते हुए ब्लाॅक कार्यालय पर प्रदर्शन को समाप्त हुआ। रैली में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
हिन्दू रक्षा समिति के जगदीशपुर के अध्यक्ष राकेश विक्रम सिंह ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासन के जरिए भेजवाया है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, राकेश विक्रम सिंह, मानसिंह राठौर, दयाशंकर यादव, दुर्गेश त्रिपाठी, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें