मुसाफिरखाना (अमेठी)। स्थानीय ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में 45 कार्यों के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। विकास कार्यों के लिए 11.76 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। बैठक में बिजली कटौती सहित कई मुद्दों पर जनप्रतिनिधियाें ने नाराजी जाहिर की। शुक्रवार को ब्लाॅक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजित की गई। सदस्यों का कोरम पूरा होने की बाद कार्रवाई शुरू की गई। बैठक में 45 प्रस्तावित कार्य योजना की समीक्षा की गई। बैठक में वर्ष 2024-25 का बजट एक करोड़ 76 लाख पेश किया, जो सर्वसम्मति से पारित हो गया।
नारा अढ़नपुर गांव में दैवी आपदा योजना के तहत आवास लाभार्थी मामले में पंचायत कर्मियों की लापरवाही पर विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह ने नाराजगी जताई। बैठक में दादरा प्रधान प्रतिनिधि द्वारा पात्र परिवारों का अंत्योदय कार्ड न बन पाने की समस्या उठाई गई।
विधायक ने पूर्ति निरीक्षक को तलब कर सवाल जवाब किया। बैठक में एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि दिनेश प्रताप सिंह, बीडीओ बृजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।