फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सबसे तेज दौड़े प्रियांशु व अमर

Sun, 30 Nov 2025 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना। उच्च प्राथमिक विद्यालय मुसाफिरखाना प्रथम में तहसील स्तरीय दिव्यांग खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवींद्रनाथ यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन



प्रतियोगिताओं में 50 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, छूकर पहचानो, निबंध लेखन, कला प्रतियोगिता, गायन और वादन जैसी विविध गतिविधियां आयोजित की गईं। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में प्रियांशु प्रथम और अंगद द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर अमर ने पहला और अमित ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में प्राथमिक स्तर पर सेजल ने प्रथम और दीक्षा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।


उच्च प्राथमिक वर्ग में माही प्रथम और काजल द्वितीय रहीं। कुर्सी दौड़ में बालक वर्ग से अंगद प्रथम और शिवा द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में श्री गुप्ता ने पहला और माही ने दूसरा स्थान पाया। छूकर पहचानो प्रतियोगिता में शिव पूजन प्रथम और गौरी द्वितीय स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में अजीत प्रथम, अमर द्वितीय और गायन में शिव पूजन व अमित क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन




कार्यक्रम का समापन खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने पुरस्कार वितरण से किया। इस दौरान स्पेशल एजुकेटर श्रद्धानंद द्विवेदी, राजेश शुक्ला, अखिल पटेल, मनोज पांडेय, हरिश्चंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें