फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: निबंध में प्रियांशी ने मारी बाजी

Fri, 09 Oct 2026 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
राजकीय हाईस्कूल रानीगंज में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल रानीगंज में बृहस्पतिवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। रंगोली में नूरुलनिशा और निबंध में प्रियांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने भाषण, सामान्य ज्ञान और क्विज प्रतियोगिता में भी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


रंगोली में लक्ष्मी द्वितीय और प्रियांशी तृतीय स्थान पर रहीं। निबंध में बिंदु ने द्वितीय और सलामुननिशा ने तृतीय स्थान पाया। भाषण में मोनिका प्रथम, गुंजन द्वितीय और नंदिनी तृतीय स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में टीम ए विजेता और टीम बी उपविजेता रही।
टीम ए में लक्ष्मी, सलामुननिशा और नूरुलनिशा शामिल रहीं। टीम बी में प्रियांशी, नंदिनी, रेजनादेश और बिंदु ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में गुंजन प्रथम, प्रियांशी द्वितीय और नंदिनी तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य रेखा यादव ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, सामान्य ज्ञान, अभिव्यक्ति क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें