फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज अमेठी में सात सभाएं करेंगी प्रियंका

Mon, 13 May 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। अमेठी का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में जनसभा करने के लिए तिलोई,जगदीशपुर, गौरीगंज विधानसभा पहुंचेगी। वे यहां सात अलग-अलग क्षेत्रों में उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह 10 बजे बहादुर पुर ब्लाक के नहर कोठी फुरसतगंज पहुंचेंगी। जहां वह मोहईया केशरिया जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद वे पीढ़ी के रास्ते तिलोई पहुंचेगी और वहां पर दोपहर 12:30 बजे महिलाओं को संबोधित करेंगी। रास्ता मऊ होते हुए राजाफत्तेपुर की सभा के दोपहर बाद 3:30 बजे चिटहौला,04:40 बजे थौरी में सभा करेंगी। इसके बाद गौरीगंज विधानसभा के मुसाफिरखाना रामलीला मैदान में 05:40 पर सभा के बाद कमलनगर होते हुए शाम 7बजे सुजानपुर में सभा करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें