राजकीय हाईस्कूल चेतराबुजुर्ग में आयोजित निबंध प्रतियोगित में शामिल विद्यार्थी। स्रोत: विद्यालय
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल चेतराबुजुर्ग में शुक्रवार को सामान्य ज्ञान, निबंध, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्रिया ने प्रथम, नाजमीन ने द्वितीय और सुनैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में नंदिनी पहले, खुशी दूसरे और मुस्कान तीसरे स्थान पर रहीं। भाषण प्रतियोगिता में मनप्रीत ने प्रथम, सत्यम ने द्वितीय और जाहिद ने तृतीय स्थान हासिल किया। रंगोली प्रतियोगिता में आंचल ने पहला, अलशिफा ने दूसरा और नाजमीन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिताओं के दौरान विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता का परिचय दिया। प्रधानाचार्य धनंजय यादव ने विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में ज्ञान, आत्मविश्वास, तार्किक क्षमता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करती हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से शैक्षिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।