फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शोहदों से परेशान निजी स्कूल की शिक्षिका, केस दर्ज

Thu, 19 Sep 2024 06:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार जागरूकता व कार्रवाई के बाद भी मनचलों में सुधार नहीं हो रहा है। गौरीगंज थानाक्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल की शिक्षिका शोहदों से परेशान हैं। शिक्षिका ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


गौरीगंज थानाक्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल की शिक्षिका का आरोप है कि लगातार एक बाइक सवार युवक मुंह बांध कर उसे परेशान कर रहा है। घर से लेकर स्कूल जाते व आते समय बाइक सवार उसे भयभीत करते हुए उपहार देने की कोशिश कर रहा है। स्कूटी का नंबर कागज पर लिखकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें