फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्राइवेट अस्पताल में छापा, नहीं मिले चिकित्सक व संचालक

Sat, 20 Sep 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह और डीआईओएस डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने शुक्रवार को गौरीगंज के असैदापुर में संचालित प्राइवेट आरोग्य हॉस्पिटल में छापा मारा। यहां पंजीकृत चिकित्सक व संचालक नहीं मिले। जो चिकित्सक मिले, उन्हें बेहोशी के डॉक्टर के बारे में जानकारी नहीं थी। इस पर सीएमओ ने फटकार लगाते हुए दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



टीम जब अस्पताल पहुंची तो वहां लहना निवासी मरीज राकेश सिंह भर्ती मिले। इनका हार्निया का ऑपरेशन हुआ था। सीएमओ ने रजिस्टर्ड चिकित्सक डॉ. राधा गुप्ता और संचालक के बारे में जानकारी ली तो दोनों मौजूद नहीं मिले। मौके पर मिले डॉ. शुभम शुक्ल से बेहोशी के चिकित्सक का नाम पूछा तो वह नहीं बता सके।


मरीज की केस डायरी मंगाकर देखी तो उसमें भी बेहोशी के चिकित्सक का नाम नहीं था। सीएमओ ने बताया कि अस्पताल व संचालक के विरुद्ध नोटिस जारी कर सभी अभिलेख तलब किए गए हैं। लापरवाही मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें