फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी आने की हिम्मत नहीं जुटा सके शहजादे : स्मृति

Wed, 15 May 2024 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जनसभा को संबां​धित करतीं स्मृति इरानी
विज्ञापन
अमेठी। भाजपा प्रत्याशी स्मृति जूबिन इरानी ने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर तंज कसा। कहा कि कांग्रेस के शहजादे देश भर को चूना लगाते थे, आज उनकी हिम्मत अमेठी आने की नहीं पड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते हुए दलितों, पिछड़ों का आरक्षण कोई नहीं छीन सकता। संविधान का हनन भी नहीं होने दिया जाएगा। यह वह क्षेत्र है, जहां पर पांच साल पहले कांग्रेस के लापता सांसद के गुंडों के राज में जगदीशपुर में भागवत की कथा नहीं होनी दी जाती थी। धार्मिक मूर्तियों को तालाब में फेंक दिया जाता था। आज दौर बदल गया है। पांच साल के भीतर भाजपा ने कानून का राज स्थापित किया है। सभी को उसका हक मिला है। विकास को गति मिली है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, राज्य मंत्री रघुराज सिंह, गोविंद नारायण शुक्ल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें