फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: नहीं बंद होगा प्राथमिक विद्यालय पूरे दहपेल

Fri, 18 Jul 2025 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़ (अमेठी)। अभिभावकों की नाराजगी के बाद बीएसए ने पूरे दहपेल प्राथमिक विद्यालय के विलय आदेश को निरस्त कर दिया है। अब प्राथमिक विद्यालय हरिकरनपुर का विलय प्राथमिक विद्यालय पूरे दहपेल में किया जाएगा। बीएसए के इस फैसले पर अभिभावकों के साथ ही प्रबुद्धजन ने खुशी जताई है।
विज्ञापन




पूरे दहपेल प्राथमिक विद्यालय का विलय प्राथमिक विद्यालय हरिकरनपुर में किए जाने से अभिभावकों ने विरोध किया था। पूरे दहपेल में 25 और हरिकरनपुर में 16 छात्र पंजीकृत थे। अभिभावकों का कहना था कि ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूल में कम छात्र संख्या वाले स्कूल का विलय किया जाना चाहिए। उनकी इस समस्या को लेकर अमर उजाला ने 11 जुलाई को स्कूल विलय में नियमों की अनदेखी का आरोप और 12 जुलाई को स्कूल विलय से अभिभावकों में नाराजगी शीर्षक से खबरें प्रकाशित की थी।


इसका संज्ञान लेकर बीएसए संजय तिवारी ने प्राथमिक विद्यालय पूरे दहपेल का विलय प्राथमिक विद्यालय हरकरनपुर में किए जाने का आदेश निरस्त कर दिया है। अब प्राथमिक विद्यालय हरकरनपुर का विलय प्राथमिक विद्यालय पूरे दहपेल में किए जाने का आदेश जारी किया गया है। इसकी जानकारी होते ही अभिभावकों ने खुशी जाहिर की। विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष बजरंग बहादुर यादव ने इस निर्णय की सराहना की है।
विज्ञापन



संतोष कुमार, अनिल कुमार ने कहा कि अब उन्हें बच्चों की सुरक्षा को लेकर कोई चिंता नहीं होगी। पूर्व प्रधान विजय प्रकाश यादव ने कहा कि नए आदेश से पूरे दहपेल, पूरे बक्स, पूरे जुग्गा, पूरे मकरिहन गांव के साथ आसपास के ग्रामीण बहुत खुश हैं। ग्रामीण जय बहादुर पांडेय, भरत कुमार शुक्ला, रामचंद्र, पूर्व बीडीसी हंसराज यादव, हृदय राम, पृथ्वी पाल, प्रदीप कुमार ने खुशी जताते हुए आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें