फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इतिहास में टॉपिक को लिखकर करें तैयारी, मिलेंगे अच्छे अंक

Fri, 16 Feb 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा की तैयारी करते समय विषय विशेषज्ञों के टिप्स भी विद्यार्थियों को बेहतर अंक दिलाने में मदद करते हैं। इसी क्रम में गौरीगंज के श्री रणंजय इंटर कॉलेज के इतिहास विषय के प्रवक्ता वेद प्रकाश मिश्र का कहना है कि इतिहास विषय को हल्के में न लेकर अन्य विषयों की तरह बराबर समय दें। टॉपिक को लिखकर लगातार अभ्यास करने से परीक्षा में अच्छे अंक मिलेंगे।प्रवक्ता ने कहा कि इतिहास विषय के विद्यार्थियों को अधिकतम अंक पाने के लिए कुछ निश्चित बिंदुओं को अपनाना चाहिए। परीक्षा में प्रदर्शन निश्चित रूप से बेहतर होगा। इतिहास विषय की तैयारी करते समय छात्रों को प्रश्नों की विषय वस्तु को लिखकर अभ्यास के साथ तैयार करना चाहिए। जिस प्रश्न को याद करें, उनमें मुख्य रूप से ऐतिहासिक तिथियों को बेहतर ढंग से स्मरण करके रखें ताकि परीक्षा में लिखते समय उन तिथियों को सटीक और बेहतर ढंग से लिखा जा सके। टेक्स्ट बुक से ही तैयारी करनी चाहिए। सर्वोत्तम अंकों के लिए सदैव टेक्स्ट बुक का ही प्रयोग किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


इनसेट
यह करें परीक्षार्थी
- पिछले सालों के प्रश्न-पत्रों का अध्ययन करें। इससे प्रश्नपत्र का प्रारूप स्पष्ट रहता है और किस प्रकार के प्रश्न परीक्षा में अधिकता के साथ पूछे जाते हैं, उनकी भी विद्यार्थी को स्थिति स्पष्ट हो जाती है।
- विस्तृत प्रश्नों को विद्यार्थियों को बहुत ही ध्यान से और सजगता के साथ अध्ययन करना चाहिए। जिस प्रश्न को भी विद्यार्थी याद करें, उसे बिंदुवार और हेडिंग के साथ तैयार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लेखन का ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें। ज्यादा से ज्यादा सैंपल पेपर हल करें। मानचित्र और ग्राफ की विशेष तरीके से तैयारी करें।
- लिखने की गति बढ़ाएं, जिससे प्रश्न छूटने न पाएं। सीमित शब्दों में विचारों को स्पष्ट करने का अभ्यास करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें