फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रिश्वत लेते पकड़े गए राजस्व निरीक्षक के निलंबन की तैयारी

Wed, 04 Nov 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पत्थर नसब कराने के नाम पर दस हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए मुसाफिरखाना तहसील के राजस्व निरीक्षक संतराम के निलंबन की तैयारी है। विजिलेंस टीम की कार्रवाई के बाद तहसीलदार ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट जिलाधिकारी शशांक चौधरी को सौंप दी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

अमेठी के दलशाहपुर निवासी राजस्व निरीक्षक संतराम को मंगलवार को विजिलेंस टीम ने थाने के पास स्थित एक होटल में दस हजार रुपये लेते पकड़ा था। आरोप है कि जमीन की पैमाइश के बाद पत्थर नसब कराने के लिए शिकायतकर्ता से दोबारा रकम मांगी गई थी। शिकायत पर विजिलेंस टीम ने कार्रवाई कर आरोपी को अपने साथ अयोध्या ले गई थी।
जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि तहसीलदार की रिपोर्ट मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट और जांच के आधार पर राजस्व निरीक्षक के निलंबन सहित अन्य विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें