अमेठी। गौरीगंज के शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को दो पाली में विद्या ज्ञान की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इसमें 1160 बच्चे प्रतिभाग करेंगे। शिव नाडर फाउंडेशन की ओर से रविवार को होने वाली विद्या ज्ञान प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में गौरीगंज के शिवनायक सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज को सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों का कक्षा-छह में प्रवेश होगा। परीक्षा में 564 बालक व 586 बालिका परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। दो पाॅलियों में होने वाली परीक्षा की तैयारी शनिवार को पूरी कर ली गई है।
चयन परीक्षा के पहले चरण में उत्तीर्ण होने के बाद मंडल स्तरीय पर दूसरे चरण की परीक्षा में प्रतिभाग करना होता है। विद्या ज्ञान में हर साल दो राउंड में होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से लगभग विद्यार्थियों का चयन कर आवासीय सुविधा में इंटरमीडिएट तक की निशुल्क शिक्षा दी जाती है।
बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।