फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गणपति की पूजा कर खुशहाली की कामना

Wed, 16 Sep 2026 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जगदीशपुर के इंडोरामा इकाई टाउनशिप में स्थापित पंडाल में पूजन करते श्रद्धालु। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
जगदीशपुर। गणेश चतुर्थी पर क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में श्रद्धालुओं ने गणपति की पूजा-अर्चना की। विधि-विधान से पूजन के बाद आरती की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को दूर्वा, फूल और मोदक अर्पित किए। परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडोरामा टाउनशिप के गणेश पूजा पंडाल में सुबह से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लोगों ने गणपति के दर्शन किए और पूजन-अर्चन में हिस्सा लिया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गणेश वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं।

सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया गया। पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पंडाल में गणपति बप्पा के जयकारे गूंजते रहे। कार्यक्रम में इकाई प्रमुख राजेंद्र सांखे समेत अन्य लोग मौजूद रहे। भेल उपनगरी स्थित पूजा पंडाल में भी श्रद्धालुओं ने गणपति के दर्शन किए। आरती और पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मुकेश यादव और सुधीर अवस्थी समेत अन्य लोगों ने पूजन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन




घरों में भी विराजे गजानन

जगदीशपुर। ग्रामीण अंचल में श्रद्धालुओं ने घरों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन किया। सुबह पूजा के बाद शाम को आरती की गई। दूर्वा, फूल और मिष्ठान अर्पित किए गए। रानीगंज के पूरे लाला में डॉ. प्रदीप तिवारी ने पत्नी के साथ घर में गणेश प्रतिमा स्थापित की। विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।


कटरा चौराहे पर महोत्सव शुरू
बाजारशुकुल/भादर। कटरा चौराहे स्थित रामलीला मैदान में गणेश प्रतिमा स्थापित कर महोत्सव शुरू किया गया। समिति अध्यक्ष विवेक गुप्ता और थाना प्रभारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने नेत्र पूजन कर शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने गणपति के दर्शन कर आरती और पूजन किया। भादर के रामगंज बाजार, ढेमा और इस्माइलपुर में गणपति दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रामगंज बाजार में पंडाल को आकर्षक रोशनी से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें