फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बजरंगबली की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना

Sun, 23 Aug 2026 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गढ़ामाफी के हनुमान मदिर में दर्शन करते श्रद्धालु। -संवाद  
विज्ञापन
शाहगढ़। गढ़ामाफी स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर गढ़ा धाम में शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही आसपास के गांवों के साथ दूरदराज के लोग दर्शन-पूजन के लिए मंदिर पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने हनुमानजी के दर्शन कर विधिविधान से पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन



धाम परिसर में कई श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा कर बजरंगबली को चोला के साथ ही गुड़ और चना का प्रसाद अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित करने के साथ ही बंदरों को भी भोज खिलाया गया। गढ़ा धाम में प्रत्येक शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।



शाम को मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।
श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में शामिल होकर हनुमानजी का गुणगान किया। कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। मंदिर परिसर में अन्य देवी-देवताओं के भी श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। पुजारी धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि गढ़ा धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। धाम में अमेठी के अलावा आसपास के जिलों से भी लोग दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें