फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भादर को हराकर प्रतापगढ़ फाइनल में

Sun, 29 Dec 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
भादर गाजीपुर में चल रही ​क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी ।-आयोजक
विज्ञापन
भादर (अमेठी)। ब्लॉक क्षेत्र के गाजीपुर स्थित खेल मैदान में 26वीं श्री दूल्हाराय बाबा क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच शनिवार को प्रतापगढ़ और भादर के बीच हुआ। शुभारंभ पूर्व प्रमुख भादर व प्रधान इंद्रबहादुर सिंह ने किया। प्रतापगढ़ टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन




प्रतियोगिता का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच भादर व बाराबंकी टीम के बीच हुआ। बाराबंकी टीम के कप्तान शुभम तिवारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनिंग करने उतरी वैभव व अभिषेक की जोड़ी ने 39 रन की साझेदारी की। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 139 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में भादर टीम के कप्तान प्रिंस सिंह ने संगम व बीरू की जोड़ी को मैदान में उतारा। दोनों बल्लेबाजों ने 18 रन की साझेदारी निभाई। टीम ने 11.1 ओवर में आठ विकेट खोकर दो विकेट से मैच जीत कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। 20 गेंदों पर पांच छक्का व तीन चौका लगाने वाले भादर टीम के कप्तान प्रिंस सिंह प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किए गए।


वहीं, सेमीफाइनल मैच प्रतापगढ़ और भादर टीम के बीच हुआ। प्रतापगढ़ टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में छह विकेट खोकर 142 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भादर की टीम 10 ओवर में सभी विकेट खोकर 112 रन पर सिमट गई। प्रतापगढ़ टीम ने 30 रन से सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। सुल्तानपुर की टीम पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी है। रविवार को सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। रंजीत सिंह और कपिल सिंह मैच में अंपायर रहे। इस दौरान महेंद्र प्रताप सिंह, अर्जुन सिंह, रवींद्र सिंह, प्रदीप सिंह, शिवजी सिंह, नीरज सिंह, योगेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें