फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रतापगढ़ में अनुदेशक के पति से विवाद पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Fri, 12 Dec 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भेंटुआ ब्लॉक के शारदान कंपोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम सुमिरन को अनुशासनहीनता और प्रतापगढ़ जिले के लालगंज में महिला अनुदेशक के पति से विवाद करने के प्रकरण में निलंबित कर दिया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। बीईओ भेंटुआ की जांच रिपोर्ट, पुलिस अभिलेख और विद्यालय से उनकी अनुपस्थिति की पुष्टि के आधार पर बीएसए ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन



बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि सात दिसंबर को प्रतापगढ़ के लालगंज कस्बे में होटल के बाहर प्रधानाध्यापक और अनुदेशक के पति के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था। लालगंज पुलिस की रिपोर्ट और सीएचसी के अभिलेखों में भी प्रधानाध्यापक का नाम दर्ज है। उसी दिन सभी विद्यालय खोलने के निर्देश जारी थे, मगर निरीक्षण में प्रधानाध्यापक विद्यालय में नहीं मिले थे।



बीएसए ने इसे आदेशों की अनदेखी और कर्तव्य पालन में लापरवाही माना। अभिलेखों के परीक्षण से स्पष्ट हुआ कि प्रधानाध्यापक पहले भी अनुशासनहीन आचरण और अमर्यादित व्यवहार के मामलों में दो बार निलंबित हो चुके हैं। फिलहाल निलंबन अवधि में उन्हें भादर खंड शिक्षा कार्यालय से संबद्ध किया गया है। बीईओ भादर को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें निर्धारित समय सीमा में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें