फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: अफ्रीकी बॉलर की गेंद पर प्रशांत वीर ने जड़ा चौका

Sat, 04 Apr 2026 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
प्रशांत वीर
विज्ञापन
अमेठी। संग्रामपुर ब्लॉक के गूंजीपुर निवासी प्रतिभावान क्रिकेटर प्रशांत वीर को शुक्रवार को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से पंजाब किंग्स के खिलाफ अपना पहला मैच खेलने का अवसर मिला। एमए चिदंबरम स्टेडियम में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए प्रशांत ने दक्षिण अफ्रीका के आलराउंडर मार्को जानसन की गेंद पर चौका जड़कर अपना खाता खोला।
विज्ञापन




टीवी और मोबाइल स्क्रीन पर टकटकी लगाए अमेठी के क्रिकेट प्रेमी यह दृश्य देखकर उत्साहित हो गए। हालांकि प्रशांत को मैच के आखिरी ओवरों में बैटिंग का मौका मिला। मैच में गेंदबाजी का भी मौका मिलेगा, ऐसा क्रिकेट प्रेमी उम्मीद लगाए टीवी स्क्रीन पर निगाहें टिकाए रहे। उनकी मां अंजना त्रिपाठी ने कहा कि बेटे ने अनुशासन से ही ये मुकाम हासिल किया है। पूरी उम्मीद है कि सीरीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगा। मेरी शुभकामनाएं बेटे के साथ हैं।



प्रशांत वीर के आईपीएल में उतरने की जानकारी मिलते ही लोगों की रुचि मैच की ओर बढ़ गई। शाम होते-होते शहर से लेकर गांव तक घरों में टीवी चालू हो गए। परिवार के सदस्य एक साथ बैठकर मैच देखने लगे। बाजारों में दुकानों के बाहर भी लोग स्क्रीन के सामने खड़े नजर आए। कई चौराहों पर भी लोग रुककर मैच देखते रहे। अधिकांश लोग टीवी स्क्रीन पर नजरें गड़ाए रहे। जैसे ही उनका नाम स्क्रीन पर आया, लोगों का ध्यान पूरी तरह मैच पर केंद्रित हो गया।
विज्ञापन





गूंजीपुर गांव में भी लोग अपने प्रशांत को देखने के लिए एकत्र हुए। ग्रामीणों का कहना था कि उनके गांव का खिलाड़ी पहली बार आईपीएल में खेल रहा है, इसलिए सभी लोग उसे देखने के लिए उत्सुक हैं। क्रिकेट प्रेमियों ने बताया कि अब उनकी नजरें उनके प्रदर्शन पर लगी हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें आगे भी अवसर मिलता रहा तो वह बेहतर खेल दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें