फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मनरेगा की समस्याओं को लेकर प्रधानों ने की बैठक

Fri, 02 Jun 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बैठक में मौजूद प्रधान
विज्ञापन
अमेठी। क्षेत्र के मुंशीगंज के एचएएल परिसर स्थित सामुदायिक भवन में ग्राम प्रधान संघ की बैठक हुई। जिसमें मनरेगा समेत अन्य योजनाओं के संचालन में आ रही समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष ने उक्त समस्याओं को प्रदेश नेतृत्व के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया।क्षेत्र के मुंशीगंज के एचएएल परिसर स्थित सामुदायिक भवन में ग्राम प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष अभय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को प्रधानों की बैठक हुई। बैठक में ग्राम प्रधानों ने मनरेगा योजना के संचालन में आ रही समस्याओं को उठाया। कहा कि मनरेगा के संचालन को लेकर दबाव ज्यादा बनाया जाता है लेकिन बाजार में मजदूरी अधिक होने से मजदूर नहीं मिलते हैं।
विज्ञापन

बैठक में मौजूद संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरव सिंह ने प्रधानों की समस्याओं को सुना। प्रदेश नेतृत्व तक उक्त समस्याओं को पहुंचाने एवं उसके निस्तारण को लेकर प्रयास करने का आश्वासन दिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ल, अमरेश सिंह, उमापति तिवारी, सतीश मिश्र, गोकुल यादव अश्वनी पांडेय, रामेंद्र प्रताप सिंह, मोहित सिंह, विजय सिंह, रमेश मिश्र व रवींद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें