फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फंदे से लटका मिला प्रधान के देवर का शव

Sun, 22 Dec 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अत्तानगर की ग्राम प्रधान सुनीता के देवर का शव शनिवार की सुबह बाग में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना को लेकर हत्या की आशंका जताई गई हालांकि हत्या को लेकर परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन




गौरीगंज थाना क्षेत्र के अत्तानगर की प्रधान सुनीता का देवर प्रदीप गिरी उर्फ सूरज (32) का शव सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फंदे से लटका मिला। सीओ अखिलेश वर्मा व एसएचओ ने मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से नीचे उतरावाया। घटना को लेकर मृतक के भाई भरत गिरि ने पहले मौखिक रूप से हत्या करने की आशंका जताई, लेकिन बाद में आत्महत्या की बात कहते हुए पुलिस को तहरीर दी। एसएचओ श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है।


उधर, प्रदीप की मौत के बाद पत्नी किरन का रो-रोकर बुरा हाल है। रोते हुए सिर्फ एक ही शब्द बोलती रही कि पता होता कि मौत हो जाएगी तो आने नहीं देती। प्रदीप की मौत से अंजान चार साल की बेटी आरुषि मां को चुप करवाने की कोशिश करती। मृतक के ससुर प्रतापगढ़ जिले के पट्टी गांव निवासी अमरनाथ गिरि ने बताया कि उनके घर आयोजित तेरहवीं संस्कार में शामिल होने प्रदीप दिल्ली से घर आए थे। शुक्रवार को पट्टी से लौटने के बाद फोन पर कहा कि था कुछ काम है, निपटाने के बाद जल्द ही दिल्ली वापस जाएंगे। सुबह उसकी मौत की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें