फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रधान और भाई पर दिनदहाड़े किया हमला, लखनऊ रेफर

Fri, 15 May 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। मोहनगंज के शाहमऊ कस्बे में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े ग्राम प्रधान और उनके भाई पर हमला कर दिया गया। एसयूवी से पहुंचे नकाबपोश दबंगों ने दोनों को सरिया, हॉकी और डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन



सिंहपुर मजरे ढोढनपुर निवासी ग्राम प्रधान अब्दुल कादिर उर्फ खान ने बताया कि वह अपने भाई साहब के साथ शाहमऊ में इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान पीछे से एसयूवी सवार छह से अधिक नकाबपोश पहुंचे और हमला बोल दिया। हमलावरों ने दोनों भाइयों को दौड़ाकर पीटा। जान बचाकर भाग रहे भाई को सड़क पर गिराकर घसीटते हुए मारा गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।


थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें