फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रभाकर बने उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री

Mon, 09 Jun 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। तोपखाना मोहल्ले में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई पदाधिकारी मनोनीत किए गए।
विज्ञापन




बैठक में नगर के पदाधिकारियों ने जिला महामंत्री पद के लिए प्रभाकर उपाध्याय का नाम प्रस्तावित किया। जिलाध्यक्ष ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को स्वीकार किया। संगठन के विस्तार के तहत मिश्रौली और ठेंगहा के लिए भी पदाधिकारी मनोनीत किए गए। बुद्धि प्रकाश बरनवाल को अध्यक्ष और नूर अहमद को महामंत्री मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।


नए पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर संगठन मंत्री शिवम प्रजापति, कोषाध्यक्ष संजीव जायसवाल, देवेंद्र सिंह मुन्ना, दीपक आर्य, संदीप कसौंधन, राजकुमार जायसवाल, विनोद अग्रवाल, घनश्याम सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें