फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: फॉल्ट, ब्रेकडाउन और ट्रिपिंग से बिजली व्यवस्था बेपटरी

Tue, 25 Aug 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में फॉल्ट, ब्रेकडाउन और तार टूटने की घटनाओं के चलते सोमवार को बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। कई उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में आठ से 10 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। रातभर कटौती और दिनभर ट्रिपिंग के कारण पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


गौरीगंज मुख्यालय पर दिनभर बिजली की आवाजाही बनी रही। लगातार ट्रिपिंग से शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान रहे। मुसाफिरखाना के दादरा फीडर की आउटगोइंग मशीन खराब होने से दोपहर बाद आपूर्ति ठप हो गई। अमेठी खंड के बड़गांव, भादर, भेटुआ, पीपरपुर, एचएएल, खेरौना, पीठीपुर और बेनीपुर उपकेंद्रों पर रविवार रात कई घंटे बिजली गुल रही। शंकरपुर कुटिया के पास 11 केवी लाइन का तार टूटने से सोमवार दोपहर भी आपूर्ति प्रभावित हुई।

जगदीशपुर, इन्हौंना, वारिशगंज, शुकुलबाजार, सत्थिन और महोना उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी रात और दिन में कई घंटे बिजली नहीं रही। औद्योगिक क्षेत्र के रोड नंबर-4 फीडर पर पांच घंटे से अधिक आपूर्ति बाधित रहने से उत्पादन कार्य प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


तिलोई खंड के मोहनगंज, तिलोई, सेमरौता, जायस, फुरसतगंज और हतवा उपकेंद्रों पर भी लंबे समय तक कटौती हुई। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली न रहने से पेयजल संकट गहरा गया, मोबाइल चार्ज नहीं हो सके और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रहीं।
अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि बारिश के कारण कई स्थानों पर लाइन और उपकरणों में फॉल्ट आ गया था। मरम्मत के बाद अधिकांश क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें