फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली व्यवस्था ध्वस्त, उपभोक्ता त्रस्त

Tue, 07 Jul 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय गौरीगंज सहित जिले के कई क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिन और रात में बार-बार बिजली जाने से घरेलू काम, पेयजल आपूर्ति, खेती और छोटे कारोबार प्रभावित हो रहे हैं। कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को निर्धारित रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन



मुसाफिरखाना, मऊ, शुकुलपुर, करपिया और सेमरौता उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में रविवार और सोमवार को कई बार बिजली आपूर्ति बाधित रही। मुसाफिरखाना में रविवार शाम 7:09 बजे आपूर्ति ठप हुई, जो रात 10:30 बजे बहाल हुई, पर कुछ देर बाद फिर चली गई। मऊ, शुकुलपुर और करपिया उपकेंद्रों पर भी कई घंटे आपूर्ति बाधित रही।


जगदीशपुर क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। बाजारशुकुल के राम औतार ने बताया कि लगातार कटौती से दुकान का काम प्रभावित हो रहा है। अंदीपुर के किसान हरिकेश तिवारी ने धान की रोपाई के समय ट्यूबवेल न चलने से सिंचाई प्रभावित होने की बात कही। पाली के शिवम सिंह ने बिजली की आवाजाही से बच्चों की पढ़ाई और घरेलू काम प्रभावित होने का जिक्र किया। खेममऊ के देवी दयाल शर्मा ने रात में नींद पूरी न होने और सुबह पेयजल समस्या बताई। ग्रामीणों ने नियमित बिजली आपूर्ति और फॉल्ट की स्थायी व्यवस्था की मांग की है।
विज्ञापन



अधिशाषी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि स्थानीय स्तर पर अघोषित कटौती नहीं की जा रही है। लाइन में तकनीकी खराबी या फॉल्ट आने पर मरम्मत के लिए कुछ समय आपूर्ति बाधित करनी पड़ती है। सूचना मिलते ही कर्मचारियों को भेजकर आपूर्ति बहाल कराई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें