फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पटरी पर नहीं आ रही बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Thu, 24 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
रामगंज बाजार में बिजली लाइन की मरम्मत करता ऊर्जा निगम कर्मी।स्रोत- ऊर्जा निगम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक आठ से दस घंटे बिजली गुल रही। इससे गर्मी और उमस में लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन


करीब आठ घंटे आपातकालीन रोस्टिंग हुई। इसके बाद दो से तीन घंटे स्थानीय खराबी और ट्रिपिंग ने परेशानी बढ़ा दी। बिजली न आने से घरों में पंखे-कूलर, पानी की मोटर बंद रही। मोबाइल चार्जिंग, ऑनलाइन कार्य और छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए। गौरीगंज, तिलोई और जगदीशपुर खंड के कई उपकेंद्र क्षेत्रों में आठ से दस घंटे तक बिजली कटौती हुई। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नियंत्रण से आपातकालीन रोस्टिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं हुई।
विज्ञापन


फुरसतगंज में भी गहराया संकट
फुरसतगंज उपकेंद्र के पांचों फीडरों की आपूर्ति मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक करीब सात घंटे बाधित रही। इससे पेयजल व्यवस्था, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कामकाज प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें