फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रातभर कटौती से चरमराई बिजली व्यवस्था

Fri, 26 Jun 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भीषण गर्मी के बीच जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी नजर आई। बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक जिला मुख्यालय सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। बार-बार कटौती, ट्रिपिंग और लो-वोल्टेज के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल संकट गहराया, इन्वर्टर जवाब दे गए और कारोबार भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन



गौरीगंज शहर में रात नौ से 11 बजे, एक से दो बजे और सुबह छह से आठ बजे तक बिजली कटौती की गई। दिन में भी लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग के कारण कई बार आपूर्ति बाधित रही। इससे घरों में पानी की समस्या खड़ी हो गई और लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।


मऊ पावर हाउस की आपूर्ति बुधवार रात 11:30 बजे ठप हुई, जो 12:10 बजे बहाल हुई। बृहस्पतिवार सुबह 11:10 बजे फिर बिजली चली गई और दोपहर 2:40 बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। करपिया, शुकुलपुर, मुसाफिरखाना, पनियार और महोना उपकेंद्रों पर भी घंटों बिजली बाधित रही। सेमरौता उपकेंद्र के इन्हौंना फीडर पर चार घंटे आपूर्ति ठप रही और बहाली के बाद भी लो-वोल्टेज की समस्या बनी रही।
विज्ञापन




ट्रांसफार्मर में आग से तहसील फीडर ठप
शहर के आलोक ढाबा के सामने लगे ट्रांसफार्मर में बुधवार रात 10:40 बजे ओवरलोडिंग के कारण आग लग गई। इसके चलते तहसील फीडर की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। देर रात तक बिजली बहाल नहीं हो सकी, जिससे कई मोहल्लों के लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।



कारोबार प्रभावित, पानी के लिए भी जूझे लोग
दुर्गापुर रोड पर ट्रांसफार्मर खराब होने से बृहस्पतिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीएम कॉलोनी, दुर्गापुर रोड, गायत्री नगर, बीआरओ कार्यालय के पास और तोपखाना मोहल्ले में एलटी फ्यूज उड़ने से कई बार बिजली गुल हुई। बेनीपुर उपकेंद्र पर भी करीब तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं ने बताया कि मोटर नहीं चलने से पानी की समस्या बढ़ गई, जबकि दुकानों में ऑनलाइन भुगतान और कंप्यूटर आधारित कार्य प्रभावित रहे। अधिशाषी अभियंता गुरुचरन लाल भटनागर ने बताया कि लोकल फाॅल्ट और इमरजेंसी रोस्टिंग के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। स्थानीय स्तर पर अतिरिक्त कटौती नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें