फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रोस्टिंग और फॉल्ट से रातभर गुल रही बिजली

Fri, 14 Aug 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
सेमरौता उपकेंद्र में बिजली लाइन की मरम्मत करता ऊर्जा निगम कर्मी।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तय रोस्टर, इमरजेंसी रोस्टिंग और फॉल्ट के कारण जिले के कई उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बुधवार रात से बृहस्पतिवार तक प्रभावित रही। कहीं आठ तो कहीं 10 घंटे तक बिजली गुल रही तो कहीं दिनभर ट्रिपिंग ने परेशान कर दिया। उमस में लो वोल्टेज से कूलर, फ्रिज, वाशिंग मशीन और सबमर्सिबल मोटर नहीं चल सके। पेयजल आपूर्ति, धान की सिंचाई और छोटे कारोबार भी प्रभावित हुए।
विज्ञापन



गौरीगंज उपकेंद्र की आपूर्ति बुधवार शाम 6:40 से रात 10:28 बजे तक बाधित रही। शुकुलपुर में रात 8:22 से 11:13 बजे तक बिजली ठप रही। सुबह भी आपूर्ति आती-जाती रही। सहजीपुर के लोगों ने बताया कि लो वोल्टेज से पंखे धीमी गति से चल रहे हैं।


सेमरौता में बुधवार को कई चरणों में करीब आठ घंटे कटौती हुई। जामों में रात 9:15 से 10:45 बजे तक आपूर्ति बंद रही और बृहस्पतिवार को भी पांच घंटे से अधिक कटौती हुई। पीठीपुर पावर हाउस में रात 7:30 से 9:30 बजे तक इमरजेंसी रोस्टिंग हुई।
विज्ञापन




पनियार, एचएएल कोरवा और भेटुआ में रात आठ से 12 बजे तक कटौती रही। फुरसतगंज के पांच फीडरों को ओवरलोड के कारण एक-एक घंटे रोककर चलाया गया। यहां करीब आठ घंटे इमरजेंसी रोस्टिंग हुई। अमेठी खंड के कई उपकेंद्रों पर चार से पांच घंटे और तिलोई खंड के मोहनगंज, तिलोई, सेमरौता, जायस व हतवा में छह से सात घंटे बिजली गुल रही।


अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि लाइनों से सटी पेड़ों की डालियों की छंटाई के लिए निर्धारित कार्यक्रम के तहत कुछ स्थानों पर आपूर्ति रोकी गई थी। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें