फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तेज-बारिश से छह घंटे तक बाधित रही बिजली आपूर्ति

Sun, 14 Jun 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तेज और बारिश के चलते जिले की बिजली व्यवस्था शनिवार को फिर पटरी से उतर गईं। सुबह तेज हवा के दौरान कई स्थानों पर पेड़ की डालियां टूट कर बिजली लाइनों पर व बिजली के खंभे उखड़ने के कारण अधिकांश क्षेत्रों में करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त रही।
विज्ञापन




सुबह करीब 9:30 बजे मौसम खराब होने के बाद एहतियातन विभिन्न पावर हाउसों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। आंधी बारिश थमने के बाद ऊर्जा निगम के कर्मचारी लाइनों की पेट्रोलिंग और फाल्ट दुरुस्त करने में जुट गए। इस दौरान कई क्षेत्रों में दोपहर बाद 3:46 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। गौरीगंज शहर व ग्रामीण क्षेत्र, मुसाफिरखाना, शाहगढ़ के पनियार पावर हाउस, करपिया और मऊ उपकेंद्रों से जुड़े कई गांवों में सात से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।


इसी तरह जगदीशपुर, तिलोई, सेमरौता, भादर, जायस और अमेठी क्षेत्र से भी अनियमित आपूर्ति की शिकायतें मिलीं। देर रात तक लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग से भी बिजली की आवाजाही बनी रही। बिजली बाधित रहने से घरेलू उपभोक्ताओं के साथ बिजली आधारित कारोबार प्रभावित हुआ। कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा। अधिशासी अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि आंधी और बारिश के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से आपूर्ति बंद की गई थी। फाल्ट दुरुस्त होने के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें