फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तकनीकी खराबी से ठप रही बिजली आपूर्ति

Sun, 23 Aug 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
शुकुलपुर उपकेंद्र के सहजीपुर फीडर पर नरवा गांव के पास टूटा हाईटेंशन लाइन खंभा। स्रोत- ऊर्जा निग
विज्ञापन
अमेठी सिटी। तकनीकी खराबी और उपकरण क्षतिग्रस्त होने से जिले के कई बिजली उपकेंद्रों की आपूर्ति बाधित रही। शुकुलपुर उपकेंद्र के सहजीपुर फीडर की 33 केवी लाइन का खंभा टूटने से दोपहर में ठप हुई आपूर्ति देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। वहीं सेमरौता उपकेंद्र के पांच फीडरों की ट्रॉली में खराबी से आठ घंटे से अधिक कटौती हुई। इससे उपभोक्ताओं को उमस और गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। सबसे अधिक दिक्कत पेयजल को लेकर हुई। मोबाइल, ई-रिक्शा और स्कूटी चार्ज करने में भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन



संग्रामपुर के शुकुलपुर उपकेंद्र की आपूर्ति शुक्रवार शाम पांच बजे बाधित हुई और 6:10 बजे बहाल हुई। रात 8:20 बजे फिर बिजली गुल हुई, जो 10:30 बजे बहाल हो सकी। शनिवार दोपहर एक बजे नरवा गांव के पास सहजीपुर फीडर की 33 केवी लाइन का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया। ऊर्जा निगम की टीम ने लाइन की मरम्मत के साथ नया खंभा लगाने का काम शुरू किया, मगर देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।


सेमरौता उपकेंद्र के दहिगवां, मऊ, अहोरवा भवानी धाम, मैनझार और इन्हौंना फीडर प्रभावित रहे। एसडीओ तिलोई आशुतोष गुप्ता ने बताया कि मैनझार और इन्हौंना फीडर की ट्रॉली में तकनीकी खराबी थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई। मुंशीगंज के नौगिरवां पावर हाउस की आपूर्ति शुक्रवार शाम 7:22 से 9:20 बजे और रात 11 से 1:30 बजे तक बाधित रही। इससे एचएएल कोरवा के उपभोक्ता परेशान रहे। अमेठी उपकेंद्र की आपूर्ति भी शनिवार को एक घंटे से अधिक बाधित रही। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए आपूर्ति बंद की गई थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन





ट्रांसफार्मर गिरने से 300 घरों की आपूर्ति ठप
जायस। उपखंड जायस के खरौली में बिजली खंभे पर लगा ट्रांसफार्मर गिरने से करीब 300 घरों की आपूर्ति ठप हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि उचित सपोर्ट और बाइंडिंग न होने से ट्रांसफार्मर गिरा। आरिफ, दीपक सिंह और सिराज ने बताया कि खंभा काफी समय से एक तरफ झुका था। ऊर्जा निगम को इसकी सूचना पहले दी गई थी। अधिशासी अभियंता तिलोई राकेश रोशन ने जल्द आपूर्ति बहाल कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें