फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तार टूटने से बाधित रही बिजली आपूर्ति

Mon, 20 Oct 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अलग-अलग विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र में तार टूटने व ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से आपूर्ति बाधित हो गई। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति बहाल कराई। वहीं अमेठी टाउन में ट्रांसफार्मर खराब होने पर तत्काल ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाया गया।
विज्ञापन



पावर काॅर्पोरेशन की ओर से 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति किए जाने की कोशिश की जा रही है। विद्युत उपकेंद्र अमेठी के दुर्गापुर मार्ग हरदेवनगर के पास लगे ट्रांसफार्मर में शनिवार रात 12 बजे करंट उतरने व तकनीकी खराबी आने से आपूर्ति बंद हो गई। जानकारी होने के बाद फीडर नंबर एक की आपूर्ति बंद कर रात में तत्काल दूसरा ट्राॅली ट्रांसफार्मर लगाया गया। इस दौरान करीब एक घंटे बिजली बाधित रही।


वहीं रायपुर फुलवारी में रविवार सुबह साढ़े छह बजे एलटी लाइन का तार टूट गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं पीठीपुर विद्युत उपकेंद्र के कोहरा फीडर स्थित राजू का पुरवा के पास रविवार सुबह 11 बजे एलटी लाइन पर बांस गिरने से तार टूट गया। लाइन मरम्मत होने के एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। जेई अमृतलाल और जेई रवि कुमार ने टीम 24 घंटे सक्रिय है। जहां भी फाॅल्ट की सूचना मिल रही है, उसकी मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें