फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आंधी और रोस्टिंग से बिजली आपूर्ति प्रभावित

Tue, 06 Oct 2026 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज में ट्रांसफार्मर से खराब हुई बिजली लाइन को दुरुस्त करता ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत- ऊर्जा
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले में इमरजेंसी रोस्टिंग, लोकल फॉल्ट और ट्रिपिंग के कारण बिजली संकट गहरा गया है। आंधी में बिजली लाइनें क्षतिग्रस्त होने से परेशानी और बढ़ गई है। रविवार रात से सोमवार तक विभिन्न क्षेत्रों में चार से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन


जायस क्षेत्र में सोमवार को आंधी के दौरान पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिरने से खंभे उखड़ गए। इससे छह फीडरों की आपूर्ति ठप हो गई और दो लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए। गर्मी और उमस में पंखे-कूलर बंद रहने से लोगों को परेशानी हुई। पानी की मोटर और सिंचाई भी प्रभावित हुई। जिला मुख्यालय पर रविवार रात करीब दो घंटे बिजली गुल रही, जबकि सोमवार को दिनभर ट्रिपिंग होती रही। करपिया उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में लगभग छह घंटे आपूर्ति बाधित रही। तिलोई खंड में रविवार रात करीब आठ घंटे बिजली ठप रही। जगदीशपुर खंड के कई उपकेंद्रों में आठ घंटे से अधिक कटौती हुई।

आंधी से छह फीडर बंद, मरम्मत जारी सोमवार शाम जायस में आंधी और ओलावृष्टि से कई पेड़ हाईटेंशन लाइन पर गिर गए। इससे एचटी के खंभे उखड़ गए और एलटी लाइन भी प्रभावित हुई। जायस उपकेंद्र के सलवन, तिलोई, जलनिगम, बहादुरपुर, जायस और बेरारा फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। जायस एसडीओ चंदन यादव ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइनों की मरम्मत की जा रही है। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि कंट्रोल से होने वाली इमरजेंसी रोस्टिंग के अलावा स्थानीय स्तर पर कोई कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें