अमेठी सिटी। बाजारशुकुल में मंगलवार रात दो बजे बाधित हुई बिजली आपूर्ति बुधवार सुबह करीब आठ बजे बहाल हो सकी। करीब 30 घंटे बिजली गुल रहने से दो लाख की आबादी प्रभावित रही। 33 केवी लाइन पर बिजली गिरने से 14 इंसुलेटर टूट गए थे। इससे लोगों को उमस और गर्मी में परेशानी हुई। एसडीओ अखिलेश कुमार गिरि ने बताया कि कर्मचारियों ने रात-दिन काम कर खराबी ठीक की। लंबे समय तक बिजली बाधित रहने से घरेलू कामकाज के साथ दुकानदारों और छोटे कारोबारियों का काम भी प्रभावित रहा। आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।