फुरसतगंज। डिघिया फीडर के पूरे जालिम गांव समेत हाईवे किनारे रहने वाले लोगों को तीन दिन से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर खराब होने से 31 अगस्त से आपूर्ति ठप है। ग्रामीण जितेंद्र सोनकर ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई। अवर अभियंता राम अचल गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल गया है। बृहस्पतिवार तक नया ट्रांसफार्मर मिलने की उम्मीद है। ृ