फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चार दिन से बिजली गुल, 1500 लोग परेशान

Sun, 30 Aug 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
फुरसतगंज उपकेंद्र के किशुनपुर केवई गांव में गिरा ट्रांसफार्मर।-संवाद
विज्ञापन
फुरसतगंज/बाजारशुकुल। उपकेंद्र क्षेत्र के किशुनपुर केवई गांव में चार दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से करीब 1500 लोग परेशान हैं। 25 अगस्त को ट्रांसफार्मर जलने के बाद नया ट्रांसफार्मर चढ़ाते समय गिर गया था। इसके बाद से गांव में बिजली नहीं आई है। उमस और गर्मी के बीच ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक बिजली नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। राजेश सिंह, रामू सिंह, संतराम मौर्या, सोनू सिंह और चंद्रकेश ने बताया कि समस्या की जानकारी ऊर्जा निगम के अधिकारियों को दी गई थी, फिर भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। अवर अभियंता रामअचल गुप्ता ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर आ गया है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

बाजारशुकुल उपकेंद्र के संसारपुर फीडर की लाइन पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे पेड़ गिर गया। इससे करीब 15 हजार आबादी के गांवों की बिजली सात घंटे बंद रही। अवर अभियंता अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि बारिश के कारण मरम्मत में समय लगा। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन




शुकुलपुर व अमेठी में 10 घंटे से अधिक कटौती

ट्रिपिंग और लोकल फॉल्ट के कारण शुकुलपुर और अमेठी उपकेंद्र की बिजली शनिवार को 10 घंटे से अधिक प्रभावित रही। तिलोई और जगदीशपुर के कई उपकेंद्रों पर भी रात और दिन मिलाकर आठ घंटे से अधिक बिजली आपूर्ति बाधित रही। जिला मुख्यालय पर भी बिजली की आवाजाही लगी रही। शुक्रवार रात करीब तीन घंटे और शनिवार दिन में चार घंटे से अधिक कटौती हुई। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फॉल्ट ठीक करने के लिए कुछ समय आपूर्ति रोकी गई थी।


बिजली संकट से जूझे 35 हजार लोग
जगदीशपुर। 11 केवी फीडरों की आपूर्ति शनिवार को चार घंटे से अधिक बाधित रही। हरिमऊ, देवकली और वारिसगंज फीडर सुबह 10:15 से दोपहर 1:15 बजे तक बंद रहे। इसके बाद जगदीशपुर और थाना फीडर दोपहर 1:20 से शाम 4:31 बजे तक प्रभावित रहे। आपूर्ति बहाल होने के 10 मिनट बाद फिर बिजली गुल हो गई। देर रात तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे 35 हजार से अधिक लोग प्रभावित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें