फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बिजली कटौती से कई इलाकों में 10 घंटे तक अंधेरा

Wed, 16 Sep 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
फुरसतगंज उपकेंद्र में फीडर की मरम्मत करते ऊर्जा निगम कर्मी। स्रोत- ऊर्जा निगम
विज्ञापन
अमेठी सिटी। इमरजेंसी रोस्टिंग के चलते जिले के कई हिस्सों में सोमवार रात से मंगलवार तक सात से 10 घंटे बिजली गुल रही। बार-बार आपूर्ति बाधित होने से गर्मी और उमस में लोगों की परेशानी बढ़ गई। बिजली न आने से घरों में पानी की मोटर, पंखे और कूलर बंद रहे। कार्यालयों में ऑनलाइन कामकाज प्रभावित हुआ तो दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी दिक्कत उठानी पड़ी।
विज्ञापन


मुसाफिरखाना उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में करीब साढ़े आठ घंटे आपूर्ति बाधित रही। थौरी, बहोरखा, पनियार, करपिया, बरनाटीकर, मऊ और जामों उपकेंद्र क्षेत्रों में भी सात से 10 घंटे तक बिजली नहीं रही। तिलोई खंड में सोमवार रात करीब आठ घंटे आपूर्ति ठप रही। सेमरौता, जायस और तिलोई उपकेंद्र क्षेत्रों में कई बार बिजली आई-गई। जगदीशपुर खंड के इन्हौंना, वारिशगंज, दिक्खनवारा, शुकुल बाजार, सित्थन, महोना और जगदीशपुर उपकेंद्र क्षेत्रों में सात घंटे से अधिक कटौती हुई। मंगलवार दिन में भी कई बार आपूर्ति बाधित हुई।

रामसजीवन ने बताया कि बिजली न आने से पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। बृजलाल के अनुसार कटौती से छोटे कारोबार पर असर पड़ा। अनिल पांडेय ने कहा कि कटौती का कोई स्पष्ट समय नहीं होने से परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कंट्रोल से होने वाली इमरजेंसी रोस्टिंग के अलावा स्थानीय स्तर पर कटौती नहीं की जा रही है।

सात घंटे बाधित रही फीडरों की आपूर्ति
फुरसतगंज। डिघिया उदारी, टेकारी, फुरसतगंज और निगोहा फीडरों की मरम्मत के चलते सोमवार को करीब सात घंटे आपूर्ति बाधित रही। शाम 6:15 बजे बिजली बंद हुई और रात 8:15 बजे बहाल हुई। रात 9:50 बजे फिर आपूर्ति ठप हो गई, जो करीब 12:50 बजे बहाल हो सकी। अवर अभियंता राम अचल गुप्ता ने बताया कि कटौती कंट्रोल के निर्देश पर की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें