फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कटौती व महंगी बिजली से बढ़ीं व्यापारियों की मुश्किलें

Thu, 16 Jul 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी तहसील परिसर में एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
अमेठी। बढ़ी बिजली दरों, अघोषित कटौती और बिजली विभाग की नीतियों से कारोबार प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उपजिलाधिकारी के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की गई।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बिजली मीटर की बढ़ी कीमतें वापस लेने, उपभोक्ताओं की सहमति के बिना विद्युत भार बढ़ाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने, अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी की वसूली समाप्त करने, 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार खत्म करने तथा अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग उठाई।

जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने कहा कि महंगी बिजली और लगातार कटौती से व्यापार और उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। इससे छोटे कारोबारियों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने सरकार से व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने के दौरान सुशील जायसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रहरि, सोनू कसौधन, पवन वैश्य, संदीप अग्रहरि, अखिलेश अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल, विकास पासवान, हिमांशु कसौधन, शक्ति कसौधन समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें