फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ट्रिपिंग और फॉल्ट से 12 घंटे तक बिजली संकट

Wed, 29 Jul 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी उपकेंद्र में बिजली लाइन की मरम्मत करते ऊर्जा निगम कर्मी।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिला मुख्यालय सहित शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार रात से मंगलवार तक ट्रिपिंग, लोकल फॉल्ट और ब्रेकडाउन के चलते बिजली व्यवस्था चरमरा गई। कई इलाकों में 10 से 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। लगातार ट्रिपिंग और लंबी कटौती से उमसभरी गर्मी में लोगों को पेयजल, घरेलू कामकाज, मोबाइल चार्ज करने और विद्यार्थियों की पढ़ाई में परेशानी उठानी पड़ी। धान की रोपाई और सिंचाई का काम भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन



गौरीगंज पावर हाउस से सोमवार शाम करीब 8:15 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो करीब दो घंटे बाद बहाल हो सकी। इसके बाद पूरी रात ट्रिपिंग का सिलसिला जारी रहा। मंगलवार सुबह भी शहर के कई मोहल्लों में बिजली नहीं रही। दिनभर हर घंटे छह से 10 बार बिजली की आवाजाही होती रही, जबकि चार घंटे से अधिक की कटौती भी की गई। इससे कार्यालयों, दुकानों और छोटे कारोबारियों का कामकाज प्रभावित रहा। संग्रामपुर के पीठीपुर पावर हाउस क्षेत्र में सोमवार शाम पांच बजे से साढ़े सात बजे तक ढाई घंटे बिजली गुल रही। इसके बाद रात 9:40 बजे से 11 बजे तक फिर आपूर्ति बाधित रही। रात 11:43 बजे बारिश के दौरान बिजली ठप हुई, जो रात दो बजे के बाद बहाल हो सकी। शुकुलपुर उपकेंद्र की आपूर्ति रात 10:46 बजे बंद हुई और रात 1:27 बजे चालू हुई।

मंगलवार को भी पांच घंटे से अधिक कटौती होने से ठेंगहा, करनाईपुर, शुकुलपुर, पूरे हरिवंश, सहजीपुर, कोलवा, भिटहरी, खौपुर और धौरहरा समेत 60 से अधिक गांव प्रभावित रहे। करपिया उपकेंद्र की बिजली सोमवार रात 9:25 बजे बाधित हुई, जो रात 12:35 बजे बहाल हो सकी। जामों उपकेंद्र की आपूर्ति सोमवार रात आठ बजे बंद हुई और रात 11:35 बजे चालू हुई। मंगलवार सुबह 7:16 बजे फिर बिजली गुल हो गई, जो 11 बजे के बाद बहाल हुई। जगदीशपुर, भादर, बेनीपुर, जायस, तिलोई और सेमरौता क्षेत्रों में भी 10 से 12 घंटे तक बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन


ब्रेकडाउन और केबल जलने से बढ़ी परेशानी

अमेठी और पीठीपुर उपकेंद्रों के टाउन-एक, टाउन-दो और टाउन-तीन फीडरों की आपूर्ति मेन सप्लाई फेल, एबीसी केबल जलने, ब्रेकडाउन और तकनीकी खराबियों से प्रभावित रही। महाराजपुर और कोहरा फीडर में भी कई बार फॉल्ट आए। उपखंड अधिकारी लालजी ने बताया कि बारिश और तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी। अधीक्षण अभियंता अरुण कुमार ने कहा कि लाइन में फॉल्ट आने पर मरम्मत के लिए कुछ समय आपूर्ति रोकनी पड़ती है। खराबी दूर होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें