फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चंद्रशेखर रावण के खिलाफ फेसबुक पर डाली पोस्ट, केस

Sat, 01 Jul 2023 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। आजाद समाज पार्टी अध्यक्ष और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण पर देवबंद में हुए जानलेवा हमले के बाद बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट वायरल हुआ। इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। क्षत्रिय ऑफ अमेठी से पोस्ट वायरल होने के बाद सक्रिय पुलिस ने केस दर्ज कर पोस्ट करने वाले युवक को पकड़कर कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षत्रिय ऑफ अमेठी के नाम से बनाए गए एक फेसबुक आईडी से पांच दिन पहले एक पोस्ट की गई। चंद्रशेखर पर हुए हमले के बाद उसी फेसबुक आईडी से एक और पोस्ट की गई। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के बाद सियासी गलियारे के साथ प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। मामले को गंभीरता से लेते पुलिस ने गौरीगंज थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा केस दर्ज कर किया।
विज्ञापन

इधर, पुलिस ने मामले में विमलेश सिंह को पकड़कर पूछताछ की। हालांकि विमलेश के सहारनपुर हमले में जुड़ाव की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने निरोधात्तमक कार्रवाई करते हुए प्रकरण की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
सीओ मयंक द्विवेदी ने बताया कि पकड़े गए युवक का हमले से कोई संबंध जांच मेंं नहीं मिला है। प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
फेसबुक पर पोस्ट वायरल होने के बाद भीम आर्मी पदाधिकारियों ने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अमृतलाल भारती के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जुलूस निकाल विरोध करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम राकेश कुमार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद को जेड श्रेणी की सुरक्षा, देवबंद में ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें