फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: तीन साल से जमीन पर नहीं मिला कब्जा

Sun, 18 Oct 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान मौजूद फरियादी। -संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। हाथ में शिकायतों के कागज, चेहरे पर परेशानी और समस्या के समाधान की उम्मीद लेकर शनिवार को फरियादी संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। किसी को अपनी जमीन पर कब्जा नहीं मिल रहा है तो कोई बाग के मुआवजे के लिए छह साल से अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से फरियादियों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन


गौरीगंज तहसील में डीएम शशांक चौधरी और एसपी सरवणन टी के सामने पहुंचे लुगरी गांव के गंगाराम ने बताया कि हदबरारी के बाद तहसीलदार न्यायालय ने जमीन पर कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। इसके चार माह बाद भी उन्हें अपनी भूमि पर कब्जा नहीं मिला है। वह तीन साल से जमीन पर कब्जा पाने के लिए अधिकारियों और न्यायालय के चक्कर काट रहे हैं।

अमिया निवासी जय बहादुर सिंह ने बताया कि गौरीपुर गांव में उनकी संक्रमणीय भूमि पर विपक्षियों ने कब्जा कर लिया है। तहसीलदार न्यायालय के आदेश पर सीमांकन कराया गया, मगर विपक्षियों ने लगाए गए खूंटे उखाड़ दिए। इसके बाद भी उन्हें कब्जा नहीं मिल सका। नेवढ़िया गांव के प्रभाकर द्विवेदी ने बताया कि वह वर्ष 2020 से बाग के मुआवजे के लिए भटक रहे हैं। पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग के बीच मामला उलझा हुआ है।
विज्ञापन


बरौलिया निवासी लल्लन ने सार्वजनिक नाली पाटने की शिकायत की। रामगढ़ के प्रदीप सिंह ने पुलिस से संबंधित समस्या रखी, जबकि पूरे विसेन निवासी महेंद्र प्रताप सिंह ने ग्रामसभा की सुरक्षित भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग की।

संपूर्ण समाधान दिवस में गौरीगंज में 59 शिकायतें आईं, जिनमें नौ का निस्तारण किया गया। तिलोई में 22 में से चार, मुसाफिरखाना में 24 में से तीन और अमेठी में 36 में से छह शिकायतों का समाधान हुआ। चारों तहसीलों में आईं कुल 141 शिकायतों में 22 का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें