फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बैनामे की भूमि पर नहीं मिल रहा कब्जा

Sun, 13 Apr 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद, कब्जा, अतिक्रमण और चोरी जैसे मामलों को लेकर लोगों ने शिकायतें दर्ज कराईं। जिले के गौरीगंज थाना परिसर में डीएम निशा अनंत व एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सुनवाई की, वहीं जगदीशपुर और कमरौली में विधायक सुरेश पासी भी समाधान दिवस में मौजूद रहे और अधिकारियों संग शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन



गौरीगंज थाना परिसर में सुबह 11:40 बजे पंडरी गांव की शीला देवी ने फरियाद की कि मैडम... बैनामे की भूमि पर कब्जा नहीं मिल रहा है। कई बार से चक्कर लगा रही हूं। उन्होंने बताया कि सीमांकन के लिए एसडीएम कोर्ट में वाद दायर कर चुकी हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों ने मामले में संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजने का निर्देश दिया। लगुरी गांव से रामलली के साथ आए कई ग्रामीणों ने कहा कि ग्राम सभा की सुरक्षित भूमि की पैमाइश का आदेश हुआ है, लेकिन कुछ लोग बलपूर्वक पैमाइश नहीं होने दे रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस बल की मौजूदगी में पैमाइश कराए जाने की मांग की।


बाबूपुर की कुसुम और गूजरटोला की जंतुलनिशा ने अलग-अलग मामलों में अपनी जमीन पर दीवार खड़ी कर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। दोनों ने कहा कि विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी जाती है। अधिकारियों ने जांच टीम भेजने की बात कही। कमरौली क्षेत्र के बरसंडा गांव निवासी पीड़ित धर्मराज शनिवार को थाना दिवस में कमरौली थाने में एसडीएम अभिवन कनौजिया के सामने पेश हुए। कहा कि साहब... पट्टे की जमीन पर कब्जा पाने के लिए महीनों से थाने पर दौड़ रहे हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल से मामले की जांच कर निस्तारित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें